Search

February 12, 2026 2:05 am

स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचीं उपासना मरांडी, बोलीं- शिक्षा से बदलेगा समाज का भविष्य।

महेशपुर | प्रखंड अंतर्गत ग्राम बड़कियारी स्थित ग्लोबल विस्डम इंग्लिश पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और लघु नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों से उत्साहित उपासना मरांडी ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उपासना मरांडी ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, थाना प्रभारी रवि शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण शामिल हुए।

img 20260211 wa003922920445214574459
img 20260211 wa00368227030504016229676
img 20260211 wa00414199436967868467078

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर