Search

June 19, 2026 4:33 pm

स्कूल के बच्चों को मिली मच्छरदानी, मलेरिया-डेंगू से बचाव का संदेश

नगर परिषद पाकुड़ ने कित्ताझोर स्कूल में बांटी मच्छरदानियां

राजकुमार भगत

पाकुड़। बदलते मौसम में मलेरिया, डेंगू और फाइलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर परिषद पाकुड़ ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय, कित्ताझोर में पढ़ने वाले बच्चों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बच्चों को मच्छरदानी के नियमित इस्तेमाल और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के साथ मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। नगर परिषद की ओर से शहर में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य नगर परिषद की प्राथमिकता है। स्वच्छता अभियान, मच्छर नियंत्रण और जागरूकता कार्यक्रम के जरिए नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!