Search

February 12, 2026 11:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पंचायत दिवस बनेगा ‘हेल्दी पंचायत दिवस’, 13 फरवरी को फाइलेरिया दवा सत प्रतिशत पिलाने का टारगेट।

पाकुड़ में पंचायत दिवस अब “हेल्दी पंचायत दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने साफ निर्देश दिया है कि 13 फरवरी को सभी पंचायतों में फाइलेरिया दवा का शत-प्रतिशत सेवन हर हाल में कराया जाए। अभी जिले में करीब 30% लोगों ने ही दवा ली है। लक्ष्य पूरा करने के लिए पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक, सहिया समेत सभी कैडर फील्ड में रहेंगे। पंचायत भवन और पीडीएस दुकानों पर दवा पिलाई जाएगी, जरूरत पड़ी तो घर-घर जाकर सैचुरेशन कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 5 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हर पंचायत में जागरूकता बोर्ड और सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे। संथाली, बंगाली और उर्दू में संदेश प्रसारित होंगे। उपायुक्त ने पंचायतों को मॉडल बनाने के निर्देश दिए—स्कूल नियमित चलें, परिसर स्वच्छ-हरित हों, सूचना बोर्ड अपडेट रहें, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, वॉटर फिल्टर और दिव्यांगों के लिए कार्यशील शौचालय अनिवार्य होंगे। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आंगनबाड़ी में पोषण ट्रैकिंग, SAM/MAM बच्चों की पहचान पर जोर दिया गया। गर्मी से पहले खराब चापाकलों की मरम्मत और अबुआ आवास के लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने भरोसा जताया कि मिशन मोड में काम हुआ तो पाकुड़ राज्य और देश में पहचान बनाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर