Search

February 19, 2026 9:43 pm

बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को थाना प्रभारी ने किया जब्त।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाबूदाहा गांव के समीप मैदान से अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जब्त ट्रैक्टर को फिलहाल महेशपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी नियमित रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर