पाकुड़ प्रतिनिधि। जिले के होनहार छात्र रितेश कुमार भगत ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। रितेश ने यूजीसी नेट (हिस्ट्री) में 99.69 पर्सेंटाइल प्राप्त करते हुए Junior Research Fellowship (जेआरएफ) क्वालिफाई किया है। उनकी इस शानदार सफलता से शैक्षणिक जगत में खुशी और गर्व का माहौल है। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए रितेश ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी माता अनिता देवी, पिता आनंद भगत, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के लिए सार्थक योगदान देना चाहते हैं। यूजीसी नेट जेआरएफ क्वालिफाई करना न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि यह शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार भी खोलता है। रितेश की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। मालूम हो कि रितेश ने अपनी 12 तक की पढ़ाई डीएवी पाकुड़ से की है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वो यूपीएससी की भी तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरवान्वित है।





