Search

April 17, 2026 2:15 pm

सड़क सुरक्षा माह के बाद नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी:-डीटीओ

अवैध लाइट, मल्टीटोन हॉर्न वाले वाहनों पर विशेष अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि पाकुड़ जिले में 1 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के उपरांत अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।वर्तमान में जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालक जो अपने वाहनों में अवैध रूप से अतिरिक्त लाइट, मल्टीटोन हॉर्न का उपयोग कर रहे हैं, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए अभियान के दौरान कई बड़े वाहनों सहित लगभग 50 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें अवैध मल्टीटोन हॉर्न एवं अतिरिक्त लाइट पाए गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आपका जीवन अनमोल है, इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेक करने से बचें तथा सुरक्षित वाहन संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!