राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार देर शाम कमलघाटी सहित जामिया सल्फ़िया लील बनीन मदरसे प्रांगण में 37 वां सालाना जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने मदरसे में स्थित कम्यूटर केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया व अपने विधायक मद से पांच आधुनिक कम्प्यूटर भी उपलब्ध कराया। जलसे में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जहां विधायक सहित झामुमो केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे शिक्षा प्राप्त करना अति आवश्यक है। इसमें भी तकनीकी शिक्षा अनिवार्य है। सभी बच्चे तकनीकी शिक्षा हासिल करें। वही जलसे में इटावा से आये मौलाना जरजिस अंसारी चतुर्वेदी ने तकरीर करते हुए कहा कि शिक्षा से ही बच्चो की सर्वांगीण विकास हो सकती है। बालक बालिकाओ को समान रूप से शिक्षा हासिल करें। इसमे अरबी के अलावे हिंदी , अंग्रेजी , कम्प्यूटर की भी शिक्षा दे। लोगो के पास इल्म है , पर इसका सही इस्तेमाल नही हो पा रहा है। सभी नवीनतम शिक्षा गहनता से हासिल करें। वही गिरिडीह के मौलाना अबुल कलाम सल्फी ने माहे रमजान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि रोजा सभी मुस्लिमो को रखना आवश्यक है।जो एक पवित्र नेकी का कार्य है। रोजा में सभी को स्वच्छता के साथ अपने दिनचर्या का निर्वहन करना है। इसके अलावे मौलाना सुल्तान शम्सी आदि ने भी तकरीर किया। जलसे में तीन छात्रों की दस्तारबंदी की गई। वही सात बच्चियों की बुर्का पोसी की गई। उधर जलसे के सचिव जाहिद आलम ने सालाना आय व्यय की लेखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष समद अली , इसहाक अंसारी , जावेद आलम , रंजन साहा , गुलाम अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।








