Search

February 17, 2026 1:13 am

रिश्ता शर्मसार: घरेलू विवाद बना मौत का कारण, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट।

पाकुड़ जिला के ​अमड़ापाड़ा – थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव के मांझी टोला में रविवार की देर रात एक कसाई पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति पीटर मरांडी (40 वर्षीय) ने घरेलू विवाद में अपनी तीसरी पत्नी मिरु मुर्मू (33 वर्षीय) के सिर पर लोहे के बंसली से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे पीटर के पिता ने जब घर के भीतर का मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पीटर भागने के बजाय घर पर ही बैठा रहा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया। जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, एसआई पप्पू कुमार और बुदिलाल मुर्मू दलबल के साथ चिरुडीह गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका मिरु मुर्मू आरोपी पीटर की तीसरी पत्नी थी। जहां उसके दो बच्चे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर