Search

February 17, 2026 11:40 pm

बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, लाखों की नकदी छीनी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र में बैंक कर्मी से लूट और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अनुप कुमार भगत ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की रात करीब 8 बजे वे RBL Bank से कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर गंभीर वार किया और ₹3,43,600 की नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में अनुप किसी तरह Fusion Microfinance कार्यालय पहुंचे, जहां से उन्हें तत्काल महेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना को लेकर महेशपुर थाना में कांड संख्या 16/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर