Search

September 30, 2026 5:36 pm

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भटके दो मासूम सुरक्षित, परिजनों को सौंपे गए

मंगलवार संध्या पांच बजे के करीब हिरणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर फुटबॉल मैदान के पास दो छोटे बच्चे भटकी हुई अवस्था में मिले। बच्चे अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में लगातार पूछताछ की गई तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चों के परिजनों की तलाश की गई। अथक प्रयास के बाद बच्चों के परिजन का पता चला और उन्हें थाना बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के उपरांत दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके पिता को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों में मनीषा कुमारी (उम्र लगभग 05 वर्ष), पिता—प्रकाश कुमार शाह तथा मनु कुमार (उम्र लगभग 04 वर्ष), पिता—लखन शाह शामिल हैं। दोनों बच्चे बागशिशा गांव के निवासी हैं, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। जिला पाकुड़।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!