Search

February 19, 2026 12:30 am

रमजान की शुरुआत पर विधायक निशात आलम और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ

पाकुड़: पवित्र माह रमजान की शुरुआत पर पाकुड़ की विधायक निशात आलम और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं।दोनों नेताओं ने रमजान को आत्मशुद्धि, आत्मसंयम और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसे इंसानियत और भाईचारे का महीना बताया। विधायक निशात आलम ने अपने संदेश में कहा कि रमजान हमें त्याग, तपस्या और सब्र का संदेश देता है। रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपने विचारों, व्यवहार और चरित्र को बेहतर बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह महीना हमें जरूरतमंदों, गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है। “रमजान के दौरान जकात और फितरा के माध्यम से समाज के कमजोर तबके तक मदद पहुंचती है, जिससे सामाजिक समरसता मजबूत होती है,” उन्होंने कहा।
निशात आलम ने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज कई चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में रमजान का संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है। यह महीना हमें नफरत छोड़कर मोहब्बत और इंसानियत को अपनाने की सीख देता है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सबकी रोज़ा-नमाज़ और इबादत को कबूल करे तथा झारखंड सहित पूरे देश में अमन, शांति और तरक्की कायम रखे।वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने अपने संदेश में कहा कि रमजान आध्यात्मिक उन्नति का महीना है, जो इंसान को आत्ममंथन का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि रोजा इंसान को सब्र, अनुशासन और सहनशीलता सिखाता है।जब एक व्यक्ति भूख और प्यास का एहसास करता है, तो उसे गरीबों और वंचितों की तकलीफ का भी एहसास होता है। यही भावना समाज में करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करती है,” उन्होंने कहा।
तनवीर आलम ने लोगों से अपील की कि रमजान के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि यह महीना सिर्फ इबादत तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है।दोनों ने अंत में कहा कि रमजान का पवित्र महीना पूरे राज्य के लिए खुशहाली, बरकत और तरक्की लेकर आए तथा सभी समुदायों के बीच भाईचारे और सद्भाव की भावना और मजबूत हो।

img 20260218 wa00387785773702331149453
img 20260218 wa00371222705013061340291

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर