Search

September 30, 2026 3:38 pm

अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो मोटरसाइकिल जब्त

पाकुड़िया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार शाम हरीपुर गांव में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने कोयला लदी दो मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए पाकुड़िया थाना को सुपुर्द किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि अंचलाधिकारी के साथ सरकारी वाहन से हरीपुर की ओर गश्ती के दौरान दो मोटरसाइकिल चालक अवैध रूप से कोयला ले जाते दिखे। प्रशासनिक वाहन देखते ही चालक सड़क पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। जांच में दोनों मोटरसाइकिलों पर करीब ढाई–ढाई क्विंटल कोयला लदा पाया गया। जब्त दोनों मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थीं—एक पैशन प्रो और दूसरी राजदूत कंपनी की पुरानी मोटरसाइकिल। पुलिस ने वाहन चालकों व मालिकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!