Search

September 30, 2026 11:36 am

आगलगी से किसान को भारी नुकसान, धान और पुआल जलकर राख।

पाकुड़ जिले के बासेतकुंडी गांव में शनिवार को आगलगी की एक गंभीर घटना सामने आई। पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान हराधन भंडारी के घर में बने धान के दो खलिहान (चक्की) अचानक आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। परिजनों के अनुसार आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित के पुत्र टिंकू भंडारी ने बताया कि एक खलिहान में मवेशियों के चारे के लिए रखा पुआल था, जबकि पास ही दूसरे खलिहान में बड़ी मात्रा में धान संग्रहित था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों खलिहानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार का अनुमान है कि इस आगलगी में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान हराधन भंडारी ने प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!