Search

April 16, 2026 12:09 am

हनुमान मंदिर परिसर में सबरी पाल का महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

विजय कुमार

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार ढेर शाम भाजपा नेत्री एवं जिला परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सबरी पाल द्वारा महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मीठे प्रसाद का ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण को लेकर पूरे इलाके में सकारात्मक चर्चा होती रही। आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने इसे सामाजिक समरसता से जुड़ा सराहनीय कदम बताया।।गौरतलब है कि सबरी पाल आगामी नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं, जिसका निर्णय 27 तारीख को होगा। वे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी हैं। इस चुनाव में वे भाजपा से बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जिसको लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसके बावजूद महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्थकों की मौजूदगी ने नगर क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ का संदेश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!