Search

September 29, 2026 11:45 pm

दो स्थानों पर भव्य होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और संगीत में झूमे लोग।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): होली की आहट होने साथ हिरणपुर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। रविवार को दो स्थलों पर अलग अलग होली मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित की गई। युवाओ द्वारा दामिन डाक बंगला परिसर में समारोह को लेकर भव्य रूप से सजाया गया था। जहां काफी संख्या में युवक युवतियों ने भाग लिया। डीजे शिरिया की मीठी धुन पर उपस्थित युवा थिरक उठे। वही एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी व्यक्त किया। युवा चन्दन भगत , विकास कुमार दास सहित अन्य लोगो ने काफी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। उधर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार मण्डल के नेतृत्व में हाथकाठी स्थित विवाह में आयोजित की गई। जिसमें जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर किस्तु सोरेन , कैलाश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!