Search

April 17, 2026 8:03 am

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार अहले सुबह हाथकाठी निवासी शुभांकर दास (28) ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतक की विवाह चार वर्ष पूर्व तोड़ाई में हुई थी। शादी के बाद पत्नी , पति से अलग होकर मायके में रहने लगी। मृतक घर मे अकेले ही एक कमरे में रह रहा था। अहले सुबह करीब तीन बजे घर के आंगन में स्थित कुआँ में परिवार के सदस्य पानी भरने आने पर एक मोबाइल व एक जोड़ी चप्पल नीचे पड़ा पाया। संशकित होकर झांकने पर कुआं में बने लोहे के घिरनी में मृतक को झूलते पाया गया। जो रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया था। इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एएसआई सूरजमल पासवान पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे व शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक काफी दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। वही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!