Search

March 3, 2026 10:30 pm

होली पर सुरक्षा चाक-चौबंद, प्रशासन ने कसी कमर, त्योहार से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

होली पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं: एसडीपीओ

पाकुड़: पाकुड़ जिले में 4 मार्च को होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।मंगलवार को सिविल एसडीओ साइमन मरांडी और एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में नगर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में मालपहाड़ी, मुफ्फसिल और नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए। मार्च ने तीनों थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि कहीं भी शांति व्यवस्था भंग न हो।मंगलवार सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों और ग्रामीण हाटों में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रंग, गुलाल और पिचकारियों की अस्थायी दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। चौक-चौराहों पर सजी दुकानों में बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह नजर आया।होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पर्व के दिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पूरे जिले में दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।इसी कड़ी में एसडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है और किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मंगलवार को बाजारों में भीड़ के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को सुचारु कराया। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है।

img 20260303 wa00104124511829166553786
img 20260303 wa00092146020618761646662

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर