एस कुमार
झामुमों प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिलाओं ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमों केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा व उनकी धर्मपत्नी काजल शर्मा भी शामिल हुए. वही झामुमों की महिलाओं ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही आदिवासी नृत्य प्रस्तुत की. वही झामुमों नेत्री उपासना मरांडी व थाना प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित होता है.. यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दी जाती है. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संविधान में उनके लिए कई उल्लेख किए गए है. मौके पर कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, जेम्श सुशील हेम्ब्रम, जोगेन मुर्मू, साईमन मुर्मू, बिनीता मरांडी, अनिता मुर्मू, सावित्री मुर्मू, कौशल्या कुमारी देवी, अर्थमेश हेम्ब्रम, बाबुधन मरांडी, पप्पू अंसारी सहित सैकड़ों महिला व झामुमों कार्यकर्ता मौजूद थे.






