Search

April 24, 2026 12:22 pm

आग में जलकर राख हुआ गरीब का घर, विधायक निशात आलम के निर्देश पर तत्काल मिली राहत।

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत इलामी पंचायत के मध्यटोला में सोमवार को अचानक लगी आग से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। आग लगने की इस घटना में घर में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार मध्यटोला निवासी ईसब शेख के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में घर तथा उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना पाकुड़ विधानसभा की विधायक निशात आलम को दूरभाष के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही विधायक निशात आलम ने तत्काल पहल करते हुए जिला कांग्रेस के माध्यम से पीड़ित परिवार को राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को त्वरित राहत प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर फिरोज शेख, रफीक मास्टर, दावत शेख सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!