Search

March 10, 2026 7:35 pm

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती नष्ट

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

पलामू। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सतबरवा थाना क्षेत्र के पीडिया गांव के जंगल में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीडिया गांव के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर सतबरवा थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान जंगल क्षेत्र में लगभग 2 से 3 कट्ठा जमीन पर अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल पाई गई। इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अवैध अफीम की खेती में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर