Search

September 29, 2026 11:06 am

घर में निकला विशालकाय कोबरा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा।

महेशपुर प्रखंड के मुर्गाडांगा गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब गांव निवासी मिठू कुमार के घर में एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई दिया। अचानक जहरीले सांप के घर में घुस आने से परिवार के लोग भयभीत हो गए और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थिति की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। करीब काफी प्रयास के बाद सांप को काबू में कर लिया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!