अक्षय कुमार सिंह
बेरमो। बुधवार को बेरमो प्रखण्ड के सभागार में उपायुक्त , बोकारो के निदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला सम्मान हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला महोत्सव सप्ताह 8 से 15 मार्च 2026 मनाया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) मुकेश मछुआ सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख गिरजा देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी, बेरमो संजीत कुमार सिंह, जिला द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी / पर्यवेक्षक- श्रुति शेट्टी एवं अमर कुमार सहित मुखिया कंचन देवी, चन्दना मिश्रा, सीमा महतो, सोनामुनी देवी, कैथरीन हांसदा, जे०एस०एल०पी०एस० प्रखण्ड प्रबंधक- अंजना सिंह, महिला पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, मुक्ति कुमार, कुमारी सुमित्रा सहित आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका एवं जे०एस०एल०पी०एस० की दीदी उपस्थित हुई। कार्यक्रम में उर्मिला देवी, बी०एल०ओ० नगर परिषद चुनाव में 73 प्रतिशत से अधिक मतदान कराये जाने तथा सुनीता देवी पी०एम०एम०भी०वाई० में 249 प्रतिशत इन्ट्री कार्य किये जाने पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपेल कुमारी एवं अनामिका कुमारी को भी सम्मानित किया गया। जे०एस०एल०पी०एस० से लीला देवी, और तनुजा कुमारी को सम्मानित किया गया।
तनुजा कुमारी, बोड़िया दक्षिणी को मईया सम्मान योजना, मुद्रा बैंक लिंकेज, सी०आई०एफ० की राशि से अपना महिला उधमी के रूप में उभर रहीं है, जिसमें अनुमण्डल पदधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) द्वारा बताया गया कि किसी भी क्षेत्र में महिलाएँ पिछे नहीं है। चाहे राजनीतिक, शिक्षा, अंतरिक्ष में जाना हो सभी क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा बताया गया कि आज महिलाएँ बेरमो प्रखण्ड में अपना नाम रोशन कर रही है। माननीय प्रमुख बेरमो द्वारा अपनी उर्जा को सकारात्मक क्षेत्र में लगाते हुए अपना आर्थिक एवं सामाजिक विकास कर रहीं है। महिलाओं में हो रहे समस्याओं का डिवेट करवाया गया एवं बी०पी०एम० अंजना सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।







