Search

March 12, 2026 11:19 pm

मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ।

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिदातो उच्च विद्यालय में मूल्यांकन केंद्र का किया उद्घाटन, 310 शिक्षक करेंगे कॉपियों की जांच

पाकुड़। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत गुरुवार को जिदातो उच्च विद्यालय, पाकुड़ में की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने मूल्यांकन केंद्र का विधिवत उद्घाटन कर कार्य प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को उनके परिश्रम के अनुरूप सही अंक मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि मूल्यांकन केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी शिक्षक निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन के साथ मूल्यांकन कार्य संपन्न करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने कहा कि मूल्यांकन कार्य शिक्षा व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। शिक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुसार सावधानीपूर्वक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप सही अंक मिल सके। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता मजबूत होती है। जानकारी के अनुसार इस मूल्यांकन कार्य के लिए कुल 310 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निर्धारित अवधि के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी करेंगे।

img 20260312 wa00475274123436261455794
img 20260312 wa00501070539256226513758

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर