Search

March 13, 2026 10:10 pm

उपायुक्त ने अनुकम्पा के आधार पर 3 आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश

Also Read: E-paper 20-02-2026

उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आज मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं। दिनांक 12 मार्च 2026 को आयोजित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आलोक में कुल 3 आश्रित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई।समाहरणालय संवर्ग के अंतर्गत अनुसेवक के पद पर दिनेश किस्कू, सनत कुमार माल एवं देवीधन मोहली को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मियों के आश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की एक संवेदनशील पहल है। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। उपायुक्त ने नव-नियुक्त कर्मियों को कहा कि कार्यस्थल पर अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी नव-नियुक्त कर्मी पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मौके पर स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर