Search

March 16, 2026 1:14 am

गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को बीडीओ ने किया जब्त, चालक फरार।

पाकुड़िया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार की शाम पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ बनर्जी ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बीडीओ सोमनाथ बनर्जी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के अंगरगड़िया गांव में सुरजु मंडल के क्रशर के पास सड़क पर गिट्टी लदा जेएच-17N-2336 नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर आते दिखा। संदेह होने पर बीडीओ ने ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया। जांच के दौरान चालक ट्रैक्टर को वहीं खड़ा कर भागने लगा। पुलिस बल ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर की जांच करने पर न तो वाहन से संबंधित वैध कागजात मिले और न ही गिट्टी का माइनिंग चालान पाया गया।
इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई के लिए पाकुड़िया थाना को सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर