Search

March 16, 2026 10:27 pm

जिले के 32 केंद्रों पर योग प्रशिक्षण, आयुष विभाग ने लोगों को बताया स्वस्थ रहने का मंत्र

पाकुड़ समेत कई प्रखंडों में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया; लोगों से रोज योग अपनाने की अपील

पाकुड़। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और लोगों को योग व आयुष पद्धति से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से सोमवार को जिलेभर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा समेत 32 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने आमजन को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दिनचर्या में सुधार लाना और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
आयुष विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर