Search

May 3, 2026 7:49 am

पीवीटीजी अभियान के तहत महिलाओं-बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन व अंडरगार्मेंट वितरित।

मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता, संक्रमण से बचाव की दी जानकारी।

पाकुड़। जनजातीय समुदाय की महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर आयुष विभाग ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आयोजित पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत 70 महिलाओं और बच्चियों के बीच सेनेटरी नैपकिन और अंडरगार्मेंट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचने और जरूरी सावधानियों पर सरल तरीके से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को नियमित स्वच्छता अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रेम प्रकाश सहित आयुष विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!