Search

March 20, 2026 11:16 pm

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पलटन किस्कू (पिता–प्रधान किस्कू), निवासी ग्राम पीपरजोड़ी, थाना मालपहाड़ी (ओपी), जिला पाकुड़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 69, 64(1), 351(2), 89, 115(2), 117(2) एवं 126(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार यौन शोषण किया और बाद में गर्भपात कराने का भी आरोप है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर