Search

September 28, 2026 1:46 pm

13 साल पुराने रंगदारी व लूट कांड में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पाकुड़/ वर्ष 2013 में रंगदारी मांगने और पैसे लूटने के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्तों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम अमदाबाद निवासी राम रजवार, लड्डू रजवार, मोगलु रजवार और हनीफ रजवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!