लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राडो केंदुआ एवं तोड़ाई में आदिवासी एवं गाँवता क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जतरा मेला का शुभारंभ विधायक हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधायक निधि से निर्मित ग्राम राडो केंदुआ स्थित फुटबॉल मैदान के समीप नव-निर्मित गाइड वॉल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समाज को आगे बढ़ाने, शिक्षा के महत्व को अपनाने और युवाओं को जागरूक बनने का संदेश दिया। विधायक ने अपने संबोधन में हाल ही में क्षेत्र को मिली महिला कॉलेज एवं अस्पताल की सौगात का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और खासकर महिलाओं को शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ पहुंचेगा। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष इजाजुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष इशाक, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साह, पंचायत अध्यक्ष बोलाय सोरेन, मेला अध्यक्ष मनोज टुडू, पंचायत मुखिया स्टीफन मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य धनय मरांडी, कोषाध्यक्ष कमल सोरेन, सचिव सोम टुडू, बुधराय हसदा, करुण मंडल, मतिन सहित कई गणमान्य लोग एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








