Search

March 23, 2026 2:32 am

आईटी एक्ट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़िया: थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-22/2026 के प्राथमिक अभियुक्त दानिनाथ पाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, दानिनाथ पाल थाना क्षेत्र के शिकारपुर आमकोना गांव का निवासी है। उसके खिलाफ एक महिला द्वारा भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय, पाकुड़ में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों के खुलासे में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर