Search

March 25, 2026 12:13 am

समाहरणालय में खुला आयुष हर्बल गार्डन, जागरूकता रथ को हरी झंडी

डीसी बोले- औषधीय पौधों से बढ़ेगी सेहत और जागरूकता, एसपी ने अपनाने की अपील की।

पाकुड़। मंगलवार को आयुष विभाग की पहल पर स्थापित आयुष हर्बल गार्डन का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही आयुष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिलेभर में घूमकर लोगों को आयुष पद्धति, योग और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि हर्बल गार्डन लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और औषधीय पौधों के प्रति जागरूक करने की दिशा में अहम कदम है। आज के समय में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और आयुष इसके लिए मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस गार्डन से लोगों को औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग और संरक्षण की जानकारी मिलेगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और आयुष पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि हर्बल गार्डन के माध्यम से आमजन को औषधीय पौधों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आयुष विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. सुजीत कुमार चौहान, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. कुलेश कुमार, योग प्रशिक्षक सहित अन्य आयुष कर्मी मौजूद रहे।

img 20260324 wa00684828172247745685761
img 20260324 wa0071936311863954342674

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर