Search

May 10, 2026 12:54 am

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के कोषाध्यक्ष अंजन मंडल एवं अभिभावक सुबोध शुक्ला उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अंजन मंडल ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर प्रधानाचार्य बिमल महतो, आचार्य मुकेश कुमार, नंदकिशोर मंडल, विष्णु साहा, राजेश साहा, मानस दास, बापन प्रमाणिक सहित कई शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!