Search

March 27, 2026 12:07 am

दुर्घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़। वर्ष 2019 में तेज गति से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की मौत का कारण बने मामले में फरार चल रहे आरोपी अंसारुल शेख (पिता– साजिद शेख), निवासी ग्राम इशाकपुर, थाना पाकुड़ मुफ्फसिल, जिला पाकुड़ को पुलिस ने कुर्की वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त मामला लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर कानून का शिकंजा कसते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर