Search

March 26, 2026 10:57 pm

रामनवमी के अवसर पर रामगढ़ जिला अंतर्गत यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। रामनवमी-2026 के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा यातायात व्यवस्था दिनांक 26.03.2026 से 28.03.2026 तक (समय प्रातः 06:00 बजे से 02:00 बजे रात्रि तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी/ट्रक/टेम्पू/भारी वाहनों / सवारी गाडी इत्यादि के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए रूट लाईन निम्न प्रकार परिवर्तित किया गया है।

1- कोई भी मालवाहक गाड़ी / ट्रक/टेम्पू/भारी वाहनों / सवारी गाडी इत्यादि को शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक और थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

2- कोई भी मालवाहक गाड़ी या ट्रक/बस पटेल चौक से कोरिया घाटी, नया मोड़, कुजू डायवर्सन, (भाया सुभाष चौक) तथा कोरिया घाटी, नया मोड़, कुजू डायवर्सन से पटेल चौक (भाया सुभाष चौक) तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

3- कोई भी मालवाहक ट्रक / बस बनजारी से लेकर सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से लेकर बनजारी तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

img 20260326 wa01805982888168061451321
रामगढ़

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर