Search

March 27, 2026 1:46 am

जूनियर नेशनल नेटबॉल में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहा पाकुड़िया का अनंत

पाकुड़िया प्रखंड के डूमरसोल गांव का 16 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी अनंत सोरेन इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह प्रतियोगिता 24 से 31 मार्च तक आयोजित हो रही है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
अनंत सोरेन, पिता भवेंद्र नाथ सोरेन, 23 मार्च को ही मुजफ्फरनगर पहुंचकर प्रतियोगिता में शामिल हो गया। उसकी मां अनिला मुर्मू, जो शहरपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं, ने खुशी जताते हुए बताया कि उनके बेटे को राज्य की ओर से खेलने का मौका मिला है और उन्हें उम्मीद है कि वह शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करेगा। उन्होंने बताया कि अनंत इससे पहले भी तीन बार राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़, चेन्नई और लुधियाना में हिस्सा ले चुका है। अनंत सोरेन वर्तमान में बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा का छात्र है और इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा देने के बाद परिणाम का इंतजार कर रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर