Search

May 13, 2026 6:39 am

वन-वे व्यवस्था से जाम से राहत की तैयारी, नपा अध्यक्ष ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास।

पाकुड़। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने शनिवार को राधा कृष्ण मंदिर से गांधी चौक तक पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राणा ओझा भी मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बिरसा चौक से गांधी चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर टोटो और ऑटो का परिचालन वन-वे किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रियाज अंसारी, निभा देवी, विमल चंद्र रावत, गुड्डू भगत, किशन शर्मा, अनिकेत गोस्वामी सहित नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!