Search

March 29, 2026 1:17 am

झारखंड राज्य ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 499 परीक्षार्थी शामिल

पाकुड़। राज +2 विद्यालय, पाकुड़ में झारखंड राज्य ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। यह परीक्षा कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति के निर्देश पर परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। केन्द्राधीक्षक के रूप में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू नन्दन साहा ने पूरी व्यवस्था संभाली, जबकि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी ने केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस केंद्र पर कुल 915 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 416 अनुपस्थित रहे। कक्षा 7 में 312 में से 208, कक्षा 8 में 322 में से 166 और कक्षा 9 में 281 में से 125 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की सघन जांच की गई। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। केंद्राधीक्षक और वीक्षकों की सतर्कता के बीच परीक्षा निर्धारित समय पर बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट सहित सभी सामग्री को सील कर सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्गरूम में जमा कराया गया।

img 20260328 wa0121972054566407750262
img 20260328 wa0122693331735536666179

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर