Search

March 30, 2026 11:02 pm

उपायुक्त ने चार नवनियुक्त चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का किया वितरण।

जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा आज चार नवनियुक्त चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, प्रभारी, सामान्य शाखा मोहनलाल मरांडी एवं जिला स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह ने नवनियुक्त चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया।
विदित हो कि चौकीदार के कुल 250 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 246 अभ्यर्थियों ने पूर्व में योगदान दिया था, जबकि 4 पद रिक्त रह गए थे। इन रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची में शामिल चार योग्य अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि चौकीदार प्रशासन एवं आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सजगता के साथ करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून- व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से अपेक्षा किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करते हुए प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर