Search

March 30, 2026 11:20 pm

भव्य भक्ति जागरण, रातभर झूमे श्रद्धालु।

पाकुड़िया। श्री श्री 1008 श्री बिष्णु महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति के अवसर पर रामलला यज्ञ मैदान में रविवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। धनबाद के सरोज कुमार लक्खा ग्रुप द्वारा पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत गायक गिरजा किशोर ने गणेश वंदना से की। इसके बाद सरोज कुमार लक्खा, पूजा प्रियंका और सुरभि सिंह ने अपनी म्यूजिकल टीम के साथ एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “जय गणेश देवा”, “प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी” और “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” की गूंज से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
बिष्णु महायज्ञ समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने भक्ति रस का आनंद लेने के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।
यह भक्ति जागरण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने सभी को मां भगवती और लक्ष्मी नारायण की भक्ति में सराबोर कर दिया।

img 20260330 wa0023967161653359773453
img 20260330 wa0022603014724799735177

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर