Search

April 1, 2026 1:32 am

तीस नए चौकीदारों का योगदान, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत।

पहले 14 चौकीदारों के भरोसे चलता था काम, अब संख्या बढ़कर 44 हुई, कार्यों में आएगी तेजी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा थाना में मंगलवार को 30 नव नियुक्त चौकीदारों ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने सभी नए चौकीदारों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने चौकीदारों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने की सलाह दी। साथ ही उन्हें सामान्य परेड कराते हुए अन्य आवश्यक पुलिस कार्यों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अब तक थाना में लंबे समय से मात्र 14 चौकीदारों के सहारे ही कामकाज चलाया जा रहा था, जिससे कार्य निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब 30 नए चौकीदारों के जुड़ने से कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है। नए चौकीदारों की नियुक्ति से थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा पुलिस कार्यों में तेजी आएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!