Search

September 28, 2026 12:43 am

फरार वारंटी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मामले में भेजा गया जेल।

पाकुड़। वर्ष 2006 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी झिकरहट्टी निवासी फेकारुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए फेकारुल शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!