Search

April 2, 2026 2:06 am

पाकुड़ में चला मेगा चेकिंग अभियान, 27 वाहन चालकों से ₹33,650 वसूले

पाकुड़: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाते हुए नगर क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। शहर के पार्क के समीप चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर फोकस रखा गया। अधिकारियों ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ हेलमेट के उपयोग की भी गहन पड़ताल की। नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 27 वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर ही कुल ₹33,650 का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बिना हेलमेट और बिना कागजात वाहन चलाने वालों में हड़कंप देखा गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क पर चलने के दौरान सभी वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!