Search

April 6, 2026 11:53 am

प्रशासन संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे- सांसद मनीष जायसवाल

रामगढ़। रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों के बीच वार्ता के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि दुकानों को हटाने की प्रक्रिया से सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर विषय पर आज रजरप्पा पहुंचकर पंडा समाज एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ विस्तृत बैठक की।

fb img 1775438134886344605822061433403

स्पष्ट रूप से कहा कि यदि दुकानों को हटाना आवश्यक है, तो उससे पहले प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है। बिना पुनर्वास के किसी को उजाड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि न्यायसंगत भी नहीं है। दुकानदार भाइयों-बहनों को विश्वास दिलाता हूँ कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाता रहूंगा।

fb img 17754381225726719658183051720738
रजरप्पा में वार्ता के दौरान सांसद मनीष जायसवाल

इस अवसर पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी छोटू पांडेय, अरूप पांडेय , सुबोध पांडेय, राकेश पांडेय, बंडा पंचायत के मुखिया सह दुकानदार समिति अध्यक्ष कुलदीप साव, दिलीप साव, भाजपा रजरप्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुसवाहा, चितरपुर मंडल अध्यक्ष  निरंजन कुमार , पूर्व अध्यक्ष बाबलू साव, गोला सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, सोनू सोनी, सूरज वर्मा, सुमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। साथ ही पूर्व बैठक में उपस्थित दुकानदार प्रतिनिधियो देवत खन्ना, मिंटू साव, बंसी केवट, महेश मांझी , दिलीप साव, जयचंद महतो, मुकेश महतो, राजू साव सहित अन्य स्थानीय व्यवसायियों की चिंताओं को भी प्रमुखता से रखा गया।

fb img 17754381411206110052703696102311

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!