एस कुमार
राज्य स्तरीय टीम ने मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के बाबुदाहा व दमदमा पंचायत पहुँचे. जहां आदिवासी रीतिरिवाजों के अनुसार राज्य स्तरीय टीम के एसपीआरसी आदित्य रंजन व डीआरपी राजेंद्र कुमार गुड़िया पुष्प गुच्छ देकर व आदिवासी नृत्य कर उनका स्वागत किया. टीम के सदस्यों ने राज्य टीम के सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कर योजनाओं के प्रभाव एवं लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली. साथ ही पंचायत परिसर में लगे आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस जैसे दर्जनों स्टॉल का निरीक्षण कर दर्जनो लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण किया. झारखंड सरकार के एसपीआरसी आदित्य रंजन व राजेंद्र कुमार गुड़िया ने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय एवं निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर डीएसओ पाकुड़ अभिषेक कुमार,जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह,आनंद प्रकाश, महेशपुर बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव,परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान, मुखिया साईमन मुर्मू, रिजवान फारूकी, नीरज कुमार, देवाशीष दास सहित अन्य मौजूद थे.








