Search

April 8, 2026 11:46 pm

सेवानिवृत्त शिक्षक सरोज कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई, गढ़बाड़ी विद्यालय में नम आंखों से सम्मान।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढबाड़ी में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक सरोज कुमार पांडेय को नम आंखों से विदाई दी गई. समारोह में मुख्य अतिथि एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, थाना प्रभारी रवि शर्मा, बीईईओ सुधा कुमारी, पूर्व बीईईओ मिलन कुमार घोष, सीडीपीओ नीलू रानी उपस्थित रहे. वही मुख्य अतिथि समेत अन्य पदाधिकारियों व शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को पुष्प गुच्छे देकर, शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया. समारोह में एसडीपीओ ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं. जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है. इस अवसर पर एसडीपीओ, थाना प्रभारी, बीईईओ के अलावे प्रधान शिक्षिका एलिजाबेथ मुर्मू, बीपीओ श्याम ठाकुर, उज्ज्वल सरकार, मिथलेश सिंह, घनश्याम चौबे, शशिकांत त्रिपाठी, तापस झा, अनूप मंडल, शेखर झा, मोशमी झा, अमित मंडल, असानुल हक, मानवेंद्र दे, निताय राय, रंजीता मुर्मू, नोमिता, मनोज कुमार पांडेय सहित सैकड़ों छात्र- छात्राएं मौजूद थे.

img 20260408 wa0043691155694002775892
img 20260408 wa00422274809110323966826

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!