Search

May 25, 2026 4:30 pm

राज्यस्तरीय टीम ने लिया कालाजार व मलेरिया की स्थिति का जायजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): स्वास्थ्य विभाग के राज्यस्तरीय टीम द्वारा गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र में जाकर मलेरिया व कालाजार की स्थिति का जायजा लिया। इस टीम में कालाजार कन्सलटेंट डा. अंजुम इकबाल , एनएफसी जयंत देव सिंह , मो.शाहबाज , विनय कुमार , मलेरिया निरीक्षक अनिल प्रसाद शामिल थे। टीम के सदस्यों ने चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह से मलेरिया व कालाजार बीमारी से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। वही इस बीमारियों से ग्रसित मरीजो की संख्या , चिकित्सा व सुधार से सम्बंधित स्थितियों का आकलन किया। टीम ने सम्बन्धित पंजियों की सिलसिलेवार देखा व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सदस्यों ने समय समय मे की जा रही छिड़काव कार्य का भी जानकारी लिया। इसके बाद टीम के सदस्य बीमारियों से प्रभावित प्रखंड के घाघरजानि व बरमसिया गांव में जाकर स्थिति से रूबरू हुए। जहां स्वास्थ्य उप केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लिया व ग्रामीणों से भी मिले। छिड़काव कार्य व बीमारियों को लेकर ग्रामीणों से संवाद भी किया। इसके साथ ही इस बीमारियों से बचने व इलाज की विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान बीपीएम कमलेश कुमार , कालाजार कन्सलटेंट अंकित कुमार , डब्लूएचओ से नीरज कुमार , एमटीएस श्रीनाथ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!