Search

April 10, 2026 2:06 am

भाजपा पाकुड़ जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा।

जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने जारी की सूची, संगठन को मजबूत करने पर जोर

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से भाजपा पाकुड़ जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू द्वारा जारी विज्ञप्ति में संगठन विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपा गया हैं।जारी सूची के अनुसार, जिला अध्यक्ष स्वयं सरिता मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष के पद पर शर्मिला रजक, मोहन चौबे, हिसाबी राय, जुनास टुडू, एवं सुनील पहाड़िया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में रूपेश भगत एवं साधन कुमार ठाकुर को नियुक्त किया गया है।जिला मंत्री पद पर रामचंद्र साह (नरेन साह), जामु मरांडी, दिलीप सिंह, सुमित्रा मरांडी, लक्ष्मी तुरी तथा मनीष पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक पद रिक्त रखा गया है। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय मंत्री के रूप में सुशील शाहा को नियुक्त किया गया है, जबकि सह कार्यालय मंत्री सोमेश मुर्मू को सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!