Search

August 8, 2026 11:35 am

आर-पार की लड़ाई के मूड में शिक्षक, आमरण अनशन का ऐलान

सहायक अध्यापक संघ की बैठक संपन्न, आंदोलन की रूपरेखा तय

मो० काजीरूल शेख

पाकुड़: प्रखंड के आकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पाकुड़ बस स्टैंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेताबुद्दीन शेख ने की, जबकि संचालन मो. केताबुल शेख ने किया।बैठक में राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल 2026 को पाकुड़ की विधायिका को मांग पत्र सौंपा जाएगा, जबकि 18 अप्रैल 2026 को रांची में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन किया जाएगा।संघ के सदस्य नासिम अहमद ने सभी आकलन उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की। वहीं एजाजुल हक ने स्पष्ट कहा कि जो शिक्षक इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।मानिक मंडल ने इसे “आर-पार की लड़ाई” बताते हुए सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इब्राहिम आलाम ने बताया कि प्रत्येक संकुल में दौरा कर शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।बैठक में आनेसुर रहमान, विभा देवी, संध्या रानी दे, राखी दुबे, कावसारुल हक, सारफराज अहमद, आ खाबिर, मकसुद, रियाजउद्दीन, हासानुज्जमान, मलय सहित दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!