Search

September 27, 2026 4:00 pm

हाईवे पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर–साहिबगंज हाईवे पर डहरलंगी गांव के समीप खाली गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए, जबकि ट्रक में लदे सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक साहिबगंज से गैस खाली कर दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान डहरलंगी गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। ट्रक पलटते ही उसमें लदे खाली सिलेंडर इधर-उधर फैल गए। गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे और घटना के समय मौके पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं, उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। ट्रक सड़क किनारे पलटने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!